फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से इंकार पर मजदूर को पीटा

Thu, 13 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अहिरन का पुरा गांव निवासी बुधराज मजदूर है। मजदूरी कर वह परिवार की जीविका चलाता है। दो दिन पहले स्थानीय एक ईंट-भट्ठा संचालक भाई के साथ उसके घर पहुंचा और ईट पथाई करने को कहा। इस पर उसने व्यस्तता बताते हुए काम करने से इंकार किया। इस पर भट्ठा संचालक उससे भिड़ गया। भट्ठा संचालक के भाई ने उसको पीटना शुरू कर दिया। परिजनों के विरोध पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर लवलेश कुमार और मिथलेश निवासी सरायअकिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें