मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र पश्चिम गांव मंगलवार सुबह खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाना सगे भाइयों को महंगा पड़ गया। विपक्षियों ने लाठी-डंडे से दोनों को पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव का ओमप्रकाश मंगलवार सुबह धान के खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछा रहा था। आरोप है कि इसका विरोध विपक्षियों ने किया। ओम प्रकाश ने खेत सूखने का हवाला देते हुए पाइप नहीं हटाया तो विपक्षियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ओम प्रकाश के छोटे भाई विजय को भी पीटा गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।