फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने जहर खाकर दी जान

Sat, 18 Feb 2017 12:55 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक युवती ने शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव निवासी वहीद अहमद शुक्रवार सुबह पत्नी के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। बेटी रेशमा (20) छोटे भाइयों के साथ घर में थी। दोपहर वह भाइयों को लेकर बेरूआ चौराहे के पास एक चूड़ी की दुकान पर गई। बताया जाता है कि यहां पर भाइयों को छोड़ घर चली गई। घर में युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवती की हालत बिगड़ गई। परिवार के अन्य लोगों को पता चला तो उन्होंने जानकारी रेशमा के पिता को दी। वह घर आए। युवती को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें