भरवारी। स्थानीय कस्बे के एक चिकित्सक नगर में अपना प्राइवेट नर्सिंग होम चलाते थे। पिछले कई सालों से वह किडनी, लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। परिजन उनका इलाज दिल्ली केसर गंगा राम हॉस्पिटल में करा रहे थे। चार दिन पहले कोविड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें वहीं अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिजनों में काहराम मच गया। भरवारी में उनके जानने-पहचानने वालों में भी शोक का माहौल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि कोविड पोर्टल में शनिवार को जिले के किसी भी संक्रमित के मौत की जानकारी नहीं दर्ज हुई है।