फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

Fri, 14 Jun 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एडीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपते प​श्चिम शरीरा नगर पंचायत के सभासद। स्रोत: सभा
विज्ञापन
विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप लगा नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम अरुण कुमार गोंड को सौंपा। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। 10 सभासद विरोध में हैं। उनका कहना है कि ईओ और अध्यक्ष उनकी समस्याएं नहीं सुनते हैं। केवल कोरम पूरा करने के लिए कार्यवाही रजिस्टर पर सभासदों के हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। किसी भी विकास योजना की जानकारी मांगने पर अधिकारी-कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं।
पूरबशरीरा इलाके में नियमित सफाई नहीं होने से नालियां जाम हैं। ठेकेदारों के इशारे पर ही सारे काम किए जाते हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के नाम महीनों चक्कर लगवाने के बाद कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन

12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद विनोद कुमार, बैजनाथ, राजुल, आनंद कुमार, अजीत रैना, पूजा देवी, सीमा देवी, शहंशाह, अकबर और विजय कुमार हैं। इनके साथ कुछ व्यापारी भी रहे।

भरवारी में सभासद ने की शिकायत
वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर मोहल्ले के सानू सरोज, पंचम, राजू, किशन पाल, संगीता देवी व काजल आदि का आरोप है कि उनके वार्ड की सफाई करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आता है। नालियों व सड़कों पर साफ सफाई नहीं होने का वीडियो बनाकर सभासद सूरज यादव को भेजा। सभासद ने मौके पर पहुंचकर हकीकत देखी और नगर पालिका प्रशासन से इसकी शिकायत की।



सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे
मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग से अल्लीपुर गांव जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। आए दिन बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल होते हैं। दिनेश चंद्र, सुरेश कुमार, मनोज आदि क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
-
नहीं आते सफाई कर्मी, गंदगी का अंबार
सिराथू ब्लाॅक के रामपुर सुहेला गांव में तैनात सफाईकर्मी के नियमित गांव नहीं आने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जलनिकासी के लिए बनीं नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं। गांव के अतुल, रामसिंह, इरफान आदि का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अफसर सफाई कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें