कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करती रसोइयां
- फोटो : KAUSHAMBI
मंगलवार को कलक्ट्रेट में रसोइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर सरोज की अगुवाई में जुटीं रसोइयों ने कहा कि उन्हें उनके पद से नहीं हटाया जाए। एमडीएम बनाने के बाद रसोइयों को विद्यालय में रुकने के लिए बाध्य ना किया जाए। सभी वर्ग की रसोइयों को प्रतिमाह मानदेय एक समान दिया जाए। रसोइयों का बकाया मानदेय भुगतान किया जाए। अप्रैल 2019 से दिसंबर 2021 तक का रसोइयों को भुगतान की गई रकम की जानकारी दी जाए। इस दौरान अनीता देवी, शांति देवी, कैशल्या, गायत्री देवी, सुंदरी, द्रोपदी, नथिया, रामकन्या, जगदेई आदि रसोइयां शामिल रहीं।