फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पेशी पर लाया गया सजायाफ्ता कैदी कचहरी से फरार, हत्या में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गांजा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बुदुल की अगस्त 2016 में हत्या कर दी गई थी। मामले में गांव के संतोष भारती, जितेंद्र भारती और गुड्डू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
prayagraj news : कैदी फरार। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर के मामले में शुक्रवार को पेशी पर जेल से लाया गया सजायाफ्ता मुल्जिम कचहरी से फरार हो गया। मामले की जानकारी तब हुई जब जेल में गिनती के दौरान एक कैदी कम मिला। फरार मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिए मंझनपुर व चायल सीओ के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। एसपी ने आरोपी के साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहे मुख्य आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन



पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गांजा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बुदुल की अगस्त 2016 में हत्या कर दी गई थी। मामले में गांव के संतोष भारती, जितेंद्र भारती और गुड्डू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अदालत ने दो साल पहले तीनों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।  


तीनों जिला कारागार में सजा काट रहे हैं। इधर, पिपरी पुलिस ने संतोष भारती के अपराध की प्रकृति को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। शुक्रवार को संतोष की इस मामले में पेशी थी। जिला कारागार से उसे कड़ी सुरक्षा में कचहरी लाया गया। उसकी सुरक्षा में मुख्य आरक्षी हर्ष बहादुर की ड्यूटी लगाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी के बाद संतोष सुरक्षाकर्मियों को गच्चा देकर कचहरी से फरार हो गया। शाम को जेल में गिनती करने वह गायब मिला। इस पर बंदीरक्षकों ने मामले की सूचना जेल अधीक्षक को दी। जेल अधीक्षक ने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी तो हड़कंप मच गया। आननफानन में जिले की सीमाओं को सील कर कैदी की खोजबीन कराई गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 


पेशी पर लाया गया सजायफ्ता मुल्जिम कचहरी से फरार हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मंझनपुर व चायल सीओ के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। साथ ड्यूटी में लगे लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। - हेमराज मीना, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें