फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने सं संविदा लाइनमैन झुलसा, गंभीर

Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के डीएफसी रेलवे लाइन के उस पार टिकरी गांव के पास करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन झुलस गया। इलाज के लिए उसे भरवारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मौली निवासी संगमलाल (48) विद्युत उपकेंद्र भरवारी में सविंदा लाइनमैन हैं। सोमवार को रेलवे का कुछ काम चल रहा था। इसलिए रेलवे ठेकेदार ने डीएफसी रेलवे लाइन के उस पार टिकरी गांव का सेक्सन खोल दिया था। इससे आपूर्ति बाधित हो गई थी।
शाम को काम के बाद संगम गांव जाकर खंभे में चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट मेंं आकर झुलस गया।

अवैध निर्माण रोकने पर ग्राम प्रधान को पीटा
पूरामुफ्ती के कुसवां गांव में बंजर भूमि पर निमार्ण का विरोध करने गए ग्राम प्रधान को पीट दिया गया। कुसवा निवासी ग्राम प्रधान ताराचंद्र योगी ने बताया कि बंजर भूमि पर दबंग अवैध निर्माण कर रहे हैं। इसकी शिकायत प्रधान ने एसडीएम सदर और पूरामुफ्ती पुलिस से की थी।
विज्ञापन

एसडीम के निर्देश पर पुलिस निर्माण कार्य रुकवा भी दिया था। सोमवार को दबंग बंजर भूमि पर फिर से अवैध निर्माण करने लगे। जानकारी मिलने के बाद प्रधान ने मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण का विरोध किया।
इसी बात को लेकर दबंगों ने महिलाओं के साथ मिल ग्राम प्रधान को लात-घूंसों से पीट दिया। शोर सुन जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जख्मी प्रधान ने थाने जाकर महिला समेत छह नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें