फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अथसराय में कछुआ चाल से रेलवे पुल का निर्माण, बढ़ी परेशानी

Mon, 22 Jan 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अटसंराय में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज। संवाद
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे अथसराय में निर्माणाधीन पुल की रफ्तार बेहद सुस्त है। कछुए की चाल से चल रहे पुल निर्माण से लोगों को परेशानी हो रही है। मार्च 2023 में इसका काम पूरा होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की सुस्ती के चलते निर्धारित समयावधि के 11 माह बाद तक मात्र 50 फीसदी से कम निर्माण कार्य किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अथसराय रेलवे स्टेशन के समीप 22 जुलाई 2021 को दो लेन के पुल का शिलान्यास किया था। 39.12 करोड़ की लागत से 799.405 मीटर लंबे पुल का निर्माण मार्च 2023 तक पूरा करना था। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने शुरूआत में तो तेजी से काम किया। लेकिन, 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से अचानक निर्माण कार्य सुस्त पड़ गया।
निर्माण की मियाद पूरी हुए 11 माह से अधिक का वक्त बीत गया है, लेकिन 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि टाउन की तरफ ही निर्माण का कार्य हुआ है। रेलवे फाटक के उस पार अब काम की शुरूआत हो रही है। पाइलिंग के बाद पिलर के लिए सरिया का जाल तैयार किया जा रहा है। काम की यही गति रही तो पुल तैयार होने में अभी दो साल का और वक्त लग सकता है।
विज्ञापन


कार्यालय में लटक रहा ताला
सेतु निगम के स्थायी कार्यालय में हर वक्त ताला लटकता रहता है,कोई अधिकारी मिलता ही नहीं है। सेतु निगम के अधिकारी भूले भटके आए तो आफिस का ताला खोल दिया जाता है।

रेल ओवर बि्रज का काम पूरा नहीं होने से आवागमन में बहुत दिक्कत हो रही है। इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

प्रांशु पांडेय-कनवार



रेल ओवर बि्रज के निर्माण में लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते अड़चन पैदा की है। अन्यथा अब तक काम पूरा हो गया होता।

विवेक कुमार मौर्य-बरीपुर


जमीन अधिग्रहण नहीं होने से निर्माण में हुई देरी
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित मिश्रा का कहना है कि अथसराय रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणधीन उपरगामी सेतु का काम समय से पूरा नहीं हो पाने की वजह स्थानीय प्रशासन की सुस्ती है। रेलवे फाटक के उस पार किसानों की भूमि अधिग्रहीत करने में देरी के कारण सेतु निगम निर्माण कार्य नहीं शुरू कर पा रहा था। तीन सितंबर 2023 को उस पार जमीन उपलब्ध कराई गई है। दावा किया कि सेतु निगम अपने हिस्से का काम सितंबर 2024 में पूरा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें