फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आटा चक्की से मिलावटी शराब की खेप बरामद

Mon, 20 May 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी व सैनी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात गुलामीपुर चकिया स्थित आटा चक्की में छापा मार कर अवैध शराब के कारखाने का भंडाफोड़ किया। मौके पर अंग्रेजी में देसी शराब में मिलावट कर अपमिश्रित शराब बनाई जा रही थी। शराब बनाते रंगेहाथ पकड़े गए चक्की मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सिराथू सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सैनी कोतवाली के गुलामीपुर निवासी रामनाथ आटा चक्की का संचालन करता है। उसके यहां अपमिश्रित शराब बनाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर सैनी कोतवाली पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। मौके से अंग्रेजी शराब की 288 बोतल फुल, 24 बोतल खाली, पांच सूजा, 19 निडिल, तीन सीरिंज बरामद हुईं।
इसके अलावा मैकडॉवेल ब्रांड के 34, आईबी की 38, आरएस की 77 खाली बोतल व ढक्कन मिले। देशी शराब की बोतल के 698 ढक्कन बरामद भी बरामद हुए हैं। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अंग्रेजी शराब में देशी की मिलावट की जा रही थी।
विज्ञापन

यह शराब चुनाव में बंदी के दिन ज्यादा दाम पर बेचने के लिए या अन्य शराब की दुकानों से बिक्री के लिए तैयार की जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। रामनाथ के खिलाफ सैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें