Congressmen demonstrated about compensation
- फोटो : KAUSHAMBI
मुआवजे को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कौशाम्बी। मानक के विपरीत मुआवजा दिए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंझनपुर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि एनएचएआई के जिम्मेदार किसानों की हितों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे पहले पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक की गई। जिसमें कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, गिरीश पासी, शमीम आलम, आशीष कुमार मिश्रा, दिनेश पांडे, वेद प्रकाश पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, मो शाहिद, फैसल अली, मुमताज अहमद, मिसबाहउल एन, कौशलेश द्विवेदी, राजनारायण पासी, सियाराम, श्रवण कुमार, निर्भय लाल, विनोद कुमार, मथुरा दुबे, बड़े लाल, उमाकांत तिवारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कुलदीप, शशि प्रताप त्रिपाठी, विष्णुदत्त ओझा आदि उपस्थित रहे।