फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गबन के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर की जमानत नामंजूर

Wed, 09 Aug 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बीएसए ऑफिस में रसोइयों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज जायसवाल की जमानत अर्जी जिला जज ब्रजेश कुमार मिश्र ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन


स्कूलों में एमडीएम बनाने के लिए रसोइयों की तैनाती की गई थी। इसमें एमडीएम के जिला समन्वयक पंकज कुमार, सरसवां विकास खंड के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय गुप्ता, मूरतगंज ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर रामकुमार चौरसिया, मंझनपुर ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर करारी कोतवाली के पिंडरा निवासी नीरज जायसवाल ने फर्जी लोगों को रसोइयां बनाकर लाखों रुपये का गबन किया था।
खुलासा होने के बाद बीएसए ने सदर कोतवाली में धोखाध़ड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में नीरज जेल में है। नीरज के अधिवक्ता की तरफ से जिला जज की कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसका विरोध जिला शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी ने किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद नीरज की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें