चायल। तहसील के पूरे कलापत गांव निवासी ओम प्रकाश ने संपूर्ण समाधान दिवस में बताया कि वह मजदूरी कर गुजारा करते हैं। आरोप है कि उनके घर पर पड़ोसी ने जबरन कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर वह गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। एसडीएम अरुण कुमार ने इंस्पेक्टर चरवा महेश सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।