फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बादलों का डेरा, हवाओं ने दी गर्मी से राहत

Thu, 09 May 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बुधवार के दिन छाई रही बदरी। संवाद
विज्ञापन
बादलों का डेरा, हवाओं ने दी गर्मी से राहत
विज्ञापन

अभी दो दिन और छाए रखेंगे बादल, फिर बारिश के बन रहे आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में बुधवार को धूप-छांव के बीच हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। दोपहर में कई जगह मामूली बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम और भी खुशनुमा हो गया। अभी 13 मई तक इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानियों ने जताया है।
तीन मई से मौसम के मिजाज बिगड़े हुए थे। 38 डिग्री सेल्सियस से शुरू होकर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। नगर से लेकर ग्रामीणअंचल तक जनमानस को गर्मी ने बेहाल कर दिया था। अब मौसम ने करवट बदली है। मंगलवार को ही अधिकतम तापमान 38.4 तो न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बुधवार को सुबह से ही छाए रहे बादलों ने पारे पर और शिकंजा कस दिया। इसके चलते अधिकतम पारा 38 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। धूप रही जरूर, लेकिन इसमें कोई खास तपिश नहीं महसूस हुई। नगर की प्रमुख सड़कों व बाजारों में काफी चहल-पहल रही। जबकि, बीते दिन से दोपहर में यहां सन्नाटा पसर जाता था। शाम को नगर के डायट मैदान, आदर्श तालाब आदि पार्कों में बच्चों संग लोग समय बिताने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन छाए रहेंगे बादल, फिर बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कई दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को घने बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 11, 12 और 13 मई को बारिश होने के भी आसार हैं। इसकी वजह से तापमान और नीचे आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें