फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुईं कक्षाएं, परिचय के नाम रहा पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नवनिर्मित मेडिकल काॅलेज में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो गई। दाखिला लेने वाले 90 बच्चों में से 65 पहले दिन पहुंचे। प्राचार्य व अन्य विभागाध्यक्षों व बच्चों के बीच परिचय हुआ। इसमें अभिभावक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। जिनमें से 90 सीटों पर बच्चों ने दाखिला ले लिया है। शेष 10 सीटें तीसरी काउंसिलिंग भरी जाएंगी। 14 अक्तूबर से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी थी। ऐसे में रविवार को ही 65 बच्चे कॉलेज पहुंच गए थे। इनमें 29 छात्राएं और 36 छात्र शामिल हैं।
सोमवार को कॉलेज में वेलकम एड्रेस कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. एचके सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने छात्रों की आदतें जानीं और मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। अभिभावकों से भी प्राचार्य ने बातचीत की। प्राचार्य ने बताया कि सभी बच्चे कॉलेज के हॉस्टल में रहेंगे। अन्य बच्चे भी जल्द ही कॉलेज आ जाएंगे। शेष 10 सीटों के लिए काउंसिलिंग 19 अक्तूबर से शुरू होगी। इस मौके पर डीन व बॉयोकेमेस्ट्री के एचओडी डॉ. मांटी नारूका, डॉ. सरस्वती जायसवाल, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें