फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी: तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए आज आएंगे चिराग पासवान, राजनीतिक दलों का केंद्र बना गांव

Sun, 17 Sep 2023 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

कौशांबी का मोहिद्दीनपुर गौस गांव राजनीतिक दलों का अखाड़ा बन गया है। तीन हत्याओं के बाद यहां पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंच रहे हैं। सपा का प्रतिनिधि मंडल भी आज सांत्वना देने पहुंचेगे। 
विज्ञापन
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान रविवार की दोपहर मोहीउद्दीनपुर गांव आएंगे। वह तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी लेंगे। 

सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भी आएगा आज

तिहरे हत्याकांड पर सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दु:ख जताया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व मंत्री आरके चौधरी की अगुवाई में विधायक पल्लवी पटेल व पूजा पाल समेत पार्टी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को मोहीउद्दीनपुर गांव जाएगा। 

 

पीएल पुनिया ने भी फोन पर बंधाया ढांढ़स

कांग्रस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एससीएसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया ने भी टेलीफोन पर बात कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि योगी सरकार में दलितों पर अन्याय, अत्याचार बढ़ा है। आरोप लगाया कि सरकार बुलडोजर कि कार्रवाई धर्म और जाति देख कर करती है। इस सनसनीखेज वारदात पर अभी तक ऐसी कोई कार्यवाही नजर नहीं आई। आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रियंका गांधी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें