फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कड़ाके की ठंड में बच्चों की छुट्टी, शिक्षक आएंगे स्कूल

Wed, 24 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जनपद में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिले में सभी बोर्ड के संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में 24 से 26 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का आना अनिवार्य है। वह स्कूल में विभागीय कार्य, अभिलेख संधारण, डीबीटी, यू-डायस, आधार, नामांकन, आईसीटी व अन्य शासकीय कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें