बबुरा प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देते अध्यापक। स्रोत:
प्राथमिक विद्यालय बबुरा में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में सबरीन ने प्रथम स्थान, राधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सहायक अध्यापक तपस्या भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को उपहार दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, सहायक अध्यापक विपिन कुमार, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।