फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी में बोरवेल के गड्ढे में गिरकर बालक की मौत, कोहराम

Sat, 25 Feb 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरकुंडी गांव में शुक्रवार शाम घर से लापता बालक का बोरवेल के गड्ढे में शव मिला। बोरवेल के लिए गड्ढा जल निगम की तरफ से बनाई जा रही पानी की टंकी के लिए खोदा गया था। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। पिपरकुंडी गांव निवासी शिव नारायण मौर्य का इकलौता बेटा राज (7) शाम को घर के बाहर खेल रहा
विज्ञापन

था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिवार के लोग व मोहल्ले वाले राज की खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान राज का शव बोरवेल के गड्ढे में मिला। बोरवेल के लिए जल निगम ने गड्ढा खुदवाया था। गांव में बनाई जा रही पानी की टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे पर सिर्फ मिट्टी डालकर पाट दिया गया था।
घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य का कहना है पीड़ित परिवार से बातचीत की जा रही है। परिजनों की तरफ से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें