फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया चेहल्लुम

Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी के चेहल्लुम में नौहा पढ़ते महमूद अहमद।   संवाद
विज्ञापन
कस्बे में शुक्रवार को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथ कर्बला में शहीद हुए शोहदाओं का चेहल्लुम अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। सुबह आठ बजे मरहूम रौशन अली के अजाखाने में मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें मौलाना सैयद शहाब सलमान रिजवी ने कर्बला के शहीदों का जिक्र किया। उनकी तकरीर सुनकर मौजूद अजादारों की आंखें नम हो गईं। दूसरी मजलिस हुसैनिया शरीफाबाद में मौलाना मेराज हैदर ने पढ़ी, जबकि जुलूस की मजलिस चौधरी कादिर अली मरहूम के इमामबाड़ा चमनगंज में मौलाना सैयद जमीर हैदर रिजवी ने खिताब किया। नमाजे जुमा के बाद जुलूस बरामद हुआ। इस दौरान नौहा ख्वानी में हमूद अहमद रिजवी ने मातम किया। कर्बला पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में हुसैन अलविदा की सदाओं के बीच ताजिया दफन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें