फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने एक महिला से 1.20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने महिला के बेरोजगार बेटे को टॉफी कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच दिया था। कंपनी की जगह जब दुबई में बेटे को लोहे के कारखाने में लगाया गया तो उसके होश उड़ गए। पैसा मांगने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट व अभद्रता की। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव की रीता देवी पत्नी कैरालाल ने बताया कि उसका बेटा अर्जुन बेरोजगार है। रीता का रिश्तेदार दारानगर निवासी बंटा सऊदी में काम करता है। बंटा से जब संपर्क कर उसने अपने बेटे को सऊदी में नौकरी दिलाने को कहा तो उसने कड़ाधाम कोतवाली के निजाममई निवासी सुल्तान से मुलाकात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता के मुताबिक, वह सुल्तान से मिली तो उसने बेटे को टॉफी कंपनी में नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसके एवज में 1.20 लाख रुपये मांगे गए। पैसा लेने के बाद बेटे को दुबई भेजा गया। वहां कंपनी के बजाय लोहे के कारखाने में काम कराया जाने लगा। बेटे ने फोन पर जब आपबीती बताया तो रीता ने सुल्तान से बेटे को बुलाने के लिए कहा। इस पर 50 हजार रुपये और मांगे गए। इसकी शिकायत करीब 20 दिन पहले पुलिस से की गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ कि सुल्तान पैसा वापस करेगा। आरोप है कि तय सीमा बीतने के बाद जब उसने फिर पैसा मांगा तो सुल्तान ने अपने भाई नौशाद के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें