फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हर वर्ग के हित में काम रही केंद्र और प्रदेश सरकार

Mon, 28 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सांसद विनोद सोनकर ने रविवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में दिव्यांगजनों के साथ बैठकर पीएम के मन की बात सुनी। इस दौरान दिव्यांगों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

सांसद कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। साथ ही साथ दिव्यांगों के कल्याण के लिए भी निरंतर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश के विकलांगों को दिव्यांग नाम दिया। जिसका परिणाम है कि विश्व के अधिकतर देशों में विकलांगों को दिव्यांगजन कहा जाने लगा है।
पहले दिव्यांगों को 500 रुपये पेंशन दी जाती थी। अब पेंशन की राशि एक हजार की गई है। वर्ष 2014 से अब तक जनपद के बहुत से दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। कौशाम्बी महोत्सव में 2050 से ज्यादा दिव्यांगजनों को उपकरण दिए गए। इसी तरह उन्होंने अन्य योजनाएं भी गिनाईं। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा, प्रेम चौधरी, जितेंद्र सोनकार, भूपेंद्र पटेल, जय प्रकाश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें