फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध काटकर दो घरों से नकदी व लाखों के जेवरात चोरी

Mon, 01 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
राम विशाल के घर बक्से का बिखरा सामान समेटती महिला। संवाद
विज्ञापन
पिपरी में शनिवार रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों की दीवार में सेंध काटकर नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिया। रविवार सुबह जागने पर गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। पिपरी गांव निवासी गुलाब भारतीय मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरों में से गए। इसी दौरान चोर घर के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध काट कर अंदर घुस आए। अंदर रखी आलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार नकदी समेत 60 हजार के सोने-चांदी के जेवरात समेत दो बक्सा उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें