फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुरक्षाकर्मी पर हमले में अज्ञात पर केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 13 Apr 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन भवन में बुधवार की रात तीन बदमाश सरिया चोरी करने घुसे थे। गार्ड ने रोका तो सरिया से हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया। मामले में कोखराज पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवीपुर में नगर पालिका परिषद भरवारी का नया कार्यालय भवन बन रहा है। जल निगम की सीएंडडीएस शाखा निर्माण करा रही है। यहां सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री रखी रहती है। इनकी देखरेख के लिए कंपनी ने सुरक्षा कर्मी मो. सहाबुद्दीन को तैनात किया है।
कार्यदायी संस्था के प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात तीन लोग परिसर में घुसकर सरिया चुरा रहे थे। सुरक्षा कर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने सरिया से सुरक्षाकर्मी के सिर पर हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद शुक्रवार को इसमें एफआईआर दर्ज की। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया के केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें