फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में जख्मी बच्चों के मामले में नहीं हुआ मुकदमा, हंगामा

Wed, 27 Dec 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में जख्मी बच्चों के मामले में नहीं हुआ मुकदमा, हंगामा
विज्ञापन

- विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली के पथराकला गांव में एक विशेष वर्ग के युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए तीन बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी बच्चों के घरवालों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

पथराकला गांव के सुरेश सरोज के पांच साल के बेटे बासू को मोहल्ले के सचिन (12) पुत्र गनेश व शिवम (12) पुत्र राजकुमार गोद में लेकर खिला रहे थे। आरोप है कि उसी समय गांव का अल्ताब नशे की हालत में बाइक लेकर पहुंचा व बच्चों को टक्कर मार दी। बच्चों के घरवाले उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। सुरेश सरोज का आरोप है कि अल्ताब ने जान बूझकर बच्चों के ऊपर बाइक चढ़ाई है। उलाहना देने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की। सुरेश सरोज ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष उमेश केसरवानी,जगदीश केसरवानी, रामसरन, अशीष मौर्य, ललित केसरवानी, शुभम और राजू पटवा सहित तमाम कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे व और धरने पर बैठ गए। रात करीब नौ बजे तक हंगामा हुआ। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो आक्रोशित कार्यकर्ता माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें