फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: त्रिलोकपुर में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा करने में दो पर मुकदमा

Sun, 01 Sep 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में खाली पड़ी खलिहान की भूमि पर कब्जा करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर गांव में खलिहान की खाली पड़ी भूमि पर गांव के ही बरसाती लाल ने कब्जा कर लिया। एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल हुआ। पांच सितंबर की तारीख लगी हुई है। आरोप है कि इसके बावजूद 29 अगस्त को बरसाती लाल और अमरेश भूमि पर निर्माण कराने लगा। शिकायत मिलते ही नायब तहसीलदार ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर निर्माण बंद करा दिया। 30 अगस्त को आरोपी ने फिर से निर्माण शुरू करा दिया। हल्का लेखपाल पूनम यादव की तहरीर पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें