फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमि विवाद में मां और बेटे को पीटने के मामले मे 18 दिन बाद केस दर्ज

Sun, 05 Oct 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर गांव में भूमि विवाद में मां और बेटे की पिटाई मामले में पुलिस ने 18 दिन बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के लाल बिहारा बमरौली निवासी सुनील कुमार के मुताबिक, सैयद सरावां गांव की सरिता प्रजापति से काजीपुर स्थित प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कौशाम्बी जिला न्यायालय में विचाराधीन है। 14 सितंबर 2025 की शाम वह अपनी माता के साथ प्लाट पर बने दो कमरे का मकान देखने गए थे। आरोप है कि पहले से घात लगाकर बैठी सरिता देवी उसका भाई मनोज प्रजापति, भतीजा समेत प्रयागराज के लालापुर निवासी उसका जीजा अखिलेश प्रजापति, काजीपुर निवासी ठेकेदार रुद्रप्रताप सिंह पटेल गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें