फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा

Tue, 20 Aug 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के रायभान का पुरवा में शनिवार शाम सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।रायभान का पुरवा निवासी लखपत प्रसाद ने बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी रामकली (40) चारा काटने खेत गई थी। पैदल लौटते वक्त तिलई तारा गांव के पास पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। रविवार को पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल पर बाइक का टूटा इंडीकेटर पड़ा था। शुरुआती जांच में बाइक से हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के बाबा का पुरवा अंधावां गांव में रविवार रात बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अंधावां निवासी रामभजन (80) रविवार की शाम खेत की तरफ गए थे। रात करीब आठ बजे घर वापस लौटते समय सड़क पार करने के दौरान सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें