फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बैरिकेडिंग से टकराई कार, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
हादसे के बाद छतिग्रस्त कार व जुटी लोगों की भीड़। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के इक्का अड्डा के पास रविवार को बोलेनो कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मूरतगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी यस पुत्र संतोष कुमार (35) और पंकज कुमार अन्य लोगों के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। इक्का अड्डा के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से भिड़ गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिस वाहन रुकवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें