फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार सवार उचक्कों ने उड़ाए 1.10 लाख, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन के पास कार सवार तीन लोगों ने पीड़ित के जेब से एक लाख दस हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव शमशेर पुत्र अमृतलाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह शनिवार को ट्रक में बैठकर पशु मेला सौरई खुर्द जा रहा था। जैसे ही वह कमासिन चौराहे के पास पहुंचा तभी एक कार सवार आए और सिराथू जाने का रास्ता पूछते हुए कार में बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार लोगों ने गाड़ी खराब होने का हवाला देते हुए उतार दिया और चले गए। कुछ देर देखा कि उसकी जेब कटी है जिसमें रखा एक लाख दस हजार गायब थे। पीड़ित की तहरीर पर सैनी पुलिस ने अज्ञात कार सवार तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें