फर्जी मेट्रोमोनियल आईडी बनाकर युवक युवतियों को ठगने वाले बंटी बबली सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए। मंझनपुर में ठगी की वारदात में वांछित चल रहे पति-पत्नी प्रयागराज में कल्याणी देवी मोहल्ले से गिरफ्तार किए गए। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था, उन्हें मंझनपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। दोनों शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
एसटीएफ ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना पश्चिम शरीरा और मंझनपुर में दर्ज दो मुकदमों में वांछित रहे चल रहे 25-25 हजार के पुरस्कार घोषित अभियुक्त अश्वनी कुमार वैश्य व उसकी पत्नी रीतू वैश्य उर्फ रीतू यादव कल्याणी देवी पार्क थाना अतरसुइया के पास टहलने आते हैं। इस पर थाना कोतवाली मंझनपुर व साइबर थाना कौशाम्बी को अवगत कराते हुए बुलाया गया। इसके बाद दोनों वांछितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह दोनों पति पत्नी हैं। वह फर्जी फर्जी मेट्रोमोनियल आईडी बनाकर शादी हेतु युवक/युवतियों से संपर्क करते हैं। फर्जी नाम पते पर सिम खरीदकर इस माध्यम से जुड़े लोगों से कई महीनों तक बात करते है और इस दौरान उनसे पैसे, जेवरात आदि की मांग करते हैं। जब उनसे पैसा एवं जेवरात आदि मिल जाता है तो मोबाइल बंद कर देते हैं और सिम फेंक देते हैं। इस तरह से यह लोग काफी लोगों से ठगी कर चुके है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अश्वनी कुमार वैश्य पुत्र वीरेन्द्र कुमार वैश्य निवासी 167/151 हीवेट रोड, विवेकानन्द मार्ग थाना कोतवाली प्रयागराज ।
2. रीतू वैश्य उर्फ रीतू यादव पत्नी अश्वनी कुमार वैश्य निवासी 167/151 हीवेट रोड, विवेकानन्द मार्ग थाना कोतवाली प्रयागराज ।