बैठक के दौरान मंच पर मौजूद बसपा के पदाधिकारी। स्रोत: कार्यकर्ता
बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ओसा स्थित जिला कार्यालय में बैठक की। इसमें 14 अप्रैल को लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर, मंडल प्रभारी आकाश राव, रमेश गौतम, रामनरेश गौतम, पंकज पासी, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम आदि रहे।