फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लोक सभा में मिली हार पर बसपाइयों ने किया मंथन

Thu, 13 Jun 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओसा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के बसपाइयों ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त को लेकर मंथन किया। अब इसकी रिपोर्ट पार्टी सुप्रीमो को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बसपा कुछ खास नहीं कर सकी। बसपा से उसके कोर वोटरों तक ने दूरी बना ली। इसका परिणाम रहा कि बसपा का गढ़ कहे जाने वाले कौशाम्बी लोकसभा के पांचों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। पार्टी मुखिया मायावती के निर्देश पर सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मंडल अमरेंद्र बहादुर भारतीय, पूर्व प्रत्याशी व सेक्टर प्रभारी प्रयागराज जगन्नाथ पाल ने चायल, सिराथू, मंझनपुर, बाबागंज व कुंडा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की। इसमें सभी विधानसभा वार परिणामों की समीक्षा की गई। सभी ने हार के कारण जानने का प्रयास किया। कौशाम्बी जिलाध्यक्ष महेश चौधरी ने बताया कि हार के कारण का पता लगाने का प्रयास किया गया। बैठक में मोतीलाल आंबेडकर, रमेश पासी, मनीष गौतम, सुधा, सत्यप्रकाश गौतम, रत्नेश गौतम, जगन्नाथ दिवाकर, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें