फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी में गला रेत कर महिला की नृशंस हत्या, घर के बाहर मिली लाश

Wed, 10 May 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव में सोमवार रात एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके चेहरे पर भी ईंट से कई वार किए थे। मंगलवार सुबह घर के बाहर उसका रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी मच गई। साड़ी लापता होने से कई दूसरी आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। बेटे ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। कुछ संदिग्ध लोग उठाए भी गए हैं।
विज्ञापन

मुरादपुर गांव निवासी सीता देवी (45) के पति सुरेश की मौत हो चुकी है। तीन बेटे व तीन बेटियां के भरे-पूरे परिवार में सबसे छोटा बेटा नीरज अविवाहित है और वही मां के साथ रहता था। दोनों बड़े बेटे पंकज व गोविंद अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। नीरज इन दिनों अपनी बहन की ससुराल गया हुआ था। मंझले बेटे गोविंद ने बताया कि मंगलवार को वह मां के घर लगे हैंडपंप पर नहाने पहुंचा तो वहां का नजारा देख पैरों तले से जमीन खिसक गई।
खून से लथपथ सीता का शव चारपाई से कुछ दूर जमीन पर पड़ा था। शरीर पर साड़ी भी नहीं थी। सनसनीखेज वारदात की सूचना पर एसपी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ईंट में उलझे बालों के नमूने लिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर कई घाव मिले हैं। गला भी रेता गया है। बेटे गोविंद की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो-तीन दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा किया है। वहीं, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि हत्यारों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। कुछ संदिग्ध लोग उठाए भी गए हैं। इनसे कई तथ्य हाथ आए हैं, जिनकी सत्यता परखी जा रही है। घटना का जल्द पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें