फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों का आरोप : बहन को दहेज के लिए जहर पिलाकर मार डाला

Fri, 19 Jan 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के खारा गांव में 12 जनवरी को हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। विवाहिता के भाइयों ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से बहन के ससुरालियों की शिकायत की है। आरोप लगाया है कि उनकी बहन रामकन्या के ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से उसे जहर पिलाकर मार डाला। हत्या को छिपाने के लिए खुदकुशी की सूचना दी। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रसूलपुर गिरसा निवासी बच्चालाल, मंधारी लाल, अशर्फीलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन रामकन्या की शादी वर्ष 2020 में खारा गांव के राजू पासी के साथ की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। वह लोग 50 हजार रुपये नकद व अपाचे बाइक की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने घरवालों के साथ मिलकर रामकन्या को जहर पिलाकर मार डाला। फिर सूचना दी गई कि विवाहिता ने उसने खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंचे भाइयों ने शव की स्थिति देखते ही हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने की वजह से चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर लिया था। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें