कोतवाली के मलाक पिंजरी निवासी प्रभाकांत पांडेय पूर्व प्रधान हैं। सोमवार रात पूर्व प्रधान के भाई राहुल पांडेय (38) बाइक से किसी काम से मंझनपुर आए थे।
रात तकरीबन 8 बजे घर वापस लौटते समय कोर्राई गांव के समीप किसी चार पहिया वाहन ने नकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर इलाज शुरू करते कि इससे पहले ही राहुल की सांसें थम गईं। जानकारी मिलते ही बदहवास हुए परिजन रोते- बिलखते अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।