संदीपन घाट कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा गांव में बारिश के पानी की निकासी के विवाद में भाई-भयाहू की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। सिकंदरपुर बजहा निवासी राहुल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम बारिश के पानी की निकासी को लेकर बड़े भाई से कहासुनी हो रही थी। उसकी पत्नी गीता देवी ने विरोध किया तो बड़े भाई ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर राहुल को भी बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिटाई से जख्मी गीता देवी