फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, युवक की मौत

Fri, 29 Mar 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के अकबरपुर सल्लाहपुर गांव में भूमि विवाद में बृहस्पतिवार दोपहर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलाए गए। घटना में जख्मी एक युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने उस्तरे से गर्दन में चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। उधर पुलिस ने कहा कि जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर सल्लाहपुर निवासी मो. इशरत ने बताया कि मोनू (24) उनका भतीजा था और उनके साथ ही रहता था। उसके पिता का 12 साल पहले निधन हो चुका है। घर के सामने ही ग्राम समाज की जमीन को कुछ लोग कब्जा करने के प्रयास में जुटे हैं। यहीं पर उन्होंने अपनी कार खड़ी की थी।
उन्होंने बताया कि पड़ोस के कुछ लोगो ने दोपहर में पान खाकर कार पर थूक दिया। मोनू ने इसका विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों व ईंट पत्थर चलाए जिसमें वह चोटिल भी हुआ। आरोप यह भी है कि उसकी गर्दन पर उस्तरा रख दिया जिससे उसे चोटें आईं। परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वह बाहर ही गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इशरत का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान कार में रखी चेक बुक व 30 हजार रुपये भी फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शमशीर अहमद, मो. आमिर, मो. अमीन व तीन अज्ञात पर मारपीट, गालीगलौज व धमकी समेत अन्य आरोपों में केस पहले ही दर्ज कर लिया था।
एसीपी वरुण कुमार का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें