फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत, साथी घायल

Mon, 09 Oct 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। स्थानीय कस्बे के फकीराबाद चौराहे पर रविवार शाम एक बेकाबू डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराते हुए चालक समेत डंपर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


अंबारी निवासी रईस उल्ला और मो. मोबीन पड़ोसी हैं। रविवार दोपहर रईस का बेटा वली (10) और मोबीन का बेटा वारिस (14) घर से साइकिल लेकर बसुहार गांव में आयोजित दंगल देखने गए थे। शाम करीब 6:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। साइकिल वारिस चला रहा था और वली पीछे बैठा था। फकीराबाद चौराहे के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे बालू लदे डंपर ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से साइकिल पर पीछे बैठा वली डंपर के पहियों के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहा वारिस गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे डंपर को चालक समेत पुलिस ने बेनीराम कटरा से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें