फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मामूली विवाद में बम से हमला, महिलाओं समेत तीन जख्मी

Tue, 23 Jul 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में मामूली विवाद को लेकर सोमवार रात बम से हमला कर दिया गया। बमबाजी में महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पड़ताल की है।
विज्ञापन

कसेंदा गांव निवासी राम दुलारे उर्फ दुल्ला राजगीरी(भवन निर्माण मिस्त्री) कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि सोमवार दोपहर वह घर के समीप हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों से रास्ता संकरा होने पर निकलने में हुई परेशानी को लेकर विवाद हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। उस समय बाइक सवार युवक देख लेने की धमकी देते हुए चले गए।
आरोप है कि दोनों युवक रात करीब नौ बजे छह दोस्तों के साथ ऑटो से आया और राजगीर के दरवाजे पर बम से हमला कर दिया। एक के बाद एक कई बम फोड़े। बम के हमले में आयुष पुत्र महेश, मीना पत्नी सूबेदार, सीमा देवी पत्नी शारदा प्रसाद जख्मी हो गए। धमाके की आवाज सुन जब तक लोग जुटते हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें