फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खड़ी ट्रक से भिड़ी बरातियों से भरी बोलेरो, छह जख्मी

Sun, 26 Nov 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली इलाके के चकसैनी गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो खड़ी ट्रक से भीड़ गई। इससे बोलेरो में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन





फतेहपुर जनपद के उमेदपुर टेनी गांव निवासी वंश गोपाल के बेटे धर्मेंद्र की बरात प्रतापगढ़ जिले के मिश्र दयालपुर गई थी। शनिवार दोपहर बरात लौट रही थी। सैनी कोतवाली के चकसैनी के पास बरातियों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार रमेश कुमार, आलोक विश्वकर्मा, महादेव, आशीष कुमार, राम प्रताप सहित छह लोग घायल हो गए।





वहीं कोखराज कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस से लौट रहे सिराथू तहसील के लेखपाल मान सिंह की कार हाईवे पर खड़ी बेसहारा गाय से टकरा गई। इसमें मान सिंह व साथी लेखपाल अमन सिंह जख्मी हो गए। घटना शनिवार शाम कल्यानपुर के समीप हुई थी। जख्मी लेखपालों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें