फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लू झुलसा रही बदन, पसीना पोछते बीत रहा दिन

Sat, 17 Jun 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लू झुलसा रही बदन, पसीना पोछते बीत रहा दिन
विज्ञापन



गर्मी बेहिसाब, अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री किया गया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में लू का कहर जारी है। लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप बदन को झुलसा रही है। पसीना पोछते लोगों का दिन बीत रहा है। वहीं विद्युत कटौती इसमें और इजाफा कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। बादलों की आवाजाही के बीच लू के थपेड़े लोगों को बेचैन करते रहे। गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल रहा। कामकाज के लिए लोग घरों से तो निकले, लेकिन तेज धूप से अपने को बचाते भी रहे। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। प्यासे लोग जगह-जगह रखी टंकियों तक तो पहुंच जा रहे थे लेकिन गर्म पानी से उन्हें गला तर करने में परेशानी हुई। वहीं, नगर क्षेत्र में लगे वाटर कूलर अभी तक खराब पड़े हैं। जिसके कारण राहगीरों को बोतल बंद पानी के सहारे प्यास बुझानी पड़ रही है। लोगों को न तो घरों में चैन मिल रहा है और ना ही बाहर आराम। कृषि विज्ञान केंद्र महगांव के वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। बताया कि अभी दो दिन तक मौसम में नरमी की संभावना नहीं है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वैभव केसरवानी ने बताया कि तेज धूप त्वचा के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मी से बचने के लिए पानी का अधिक से अधिक उपयोग करें। वहीं, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। धूप से आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें। जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बताया कि सामान्य से अधिक तापमान शरीर के अंगों के लिए हानिकारक हो सकता है। तापमान बढ़ने से हृदय गति और सांस लेने की गति भी बढ़ने लग जाती है, इससे ब्लड प्रेशर के अधिक होने का जोखिम हो सकता है। इसलिए शरीर के तापमान को संतुलित रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें