संस्कृत बहुत ही सरल भाषा है, बस इसकी तैयारी के लिए एकाग्रता की जरूरत है। यह कहना है कृषक इंटर कॉलेज हिनौता के संस्कृत प्रवक्ता उमाशंकर शास्त्री का है।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी जुटे छात्रों से बाबत उनका कहना है कि संस्कृत एक अधिकाधिक अंकदायी विषय है, यदि इस विषय में थोड़ा भी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की जाए तो इससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है।
विशेष रूप से व्याकरण भाग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पाठ्यक्रम में निर्धारित शीर्षकों के गद्य-पद्य के सरांशों एवं भावार्थों को अच्छी तरह से अध्ययन करने की जरूरत है। इन्हें रटे नहीं, विषय को समझें। स्वयं अपनी भाषा में लिखने का प्रयास करें।
हर दूसरे- तीसरे दिन एक मॉडल प्रश्नपत्र जरूर हल करें। इससे समयबद्धता के साथ विषय की लिखावट और लेखन शैली बेहतर होगी। अच्छी नींद ले और तनाव मुक्त रहते हुए खानपान का विशेष ध्यान रखें तथा दिनचर्या को संयमित रखें। अपने पर विश्वास रखें हताश न हों। परीक्षा परिणाम बेहतर आएगा।