फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मिट्टी खोदने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,आठ जख्मी

Fri, 12 Apr 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बेरौंचा गांव में पिटाई से जख्मी राम आसरे। संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के बेरौंचा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इनके बीच चले लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी एवं फरसा के हमले से दोनों पक्ष के आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बेरौंचा निवासी रामआसरे और उसका बेटा सुशील अपने घर के पीछे नाले से मिट्टी खोद रहे थे। तभी पड़ोसी बलवंत की पत्नी रानी देवी ने नाला से मिट्टी खोदने का विरोध किया। बात बढ़ने पर रानी और रामआसरे के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से दर्जनों लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और फरसा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।
घटना में एक पक्ष से बलवंत और दूसरे पक्ष से राम आसरे,उसके सुशील और शनि, राजाराम, रामलाल, पिंटू समेत सात लोग लहूलुहान हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली भेजा। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में राजाराम, रामआसरे और पिंटू की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बेरौंचा गांव में पिटाई से जख्मी राम आसरे। संवाद

बेरौंचा गांव में पिटाई से जख्मी राम आसरे। संवाद

बेरौंचा गांव में पिटाई से जख्मी राम आसरे। संवाद

बेरौंचा गांव में पिटाई से जख्मी राम आसरे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें