कृषि कानूनों के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने की भूख हड़ताल
मंझनपुर। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली बार्डर पर दो महीने से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला पंचायत परिसर में भूख हड़ताल की। किसानों ने इसे सद्भावना दिवस का नाम दिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विरोध किया गया है। सरकार किसानों की जायज मांग को नहीं मान रही है। चायल तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि किसानों के आंदोलन में हिंसा कराई जा रही है। इस मौके पर प्रेम नारायण मौर्य, गणेश, धर्मराज तिवारी, बड़ेलाल, भइयालाल धुरिया, ननकू वर्मा, बच्चालाल, सूर्यभान, शाहिद, गोमती देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी आदि कार्यकर्ता रहे।