करारी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में शनिवार रात बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद से युवक के परिवारीजन रोते-बिलखते रहे।
करारी कस्बे के इंद्रा नगर मोहल्ला निवासी रमेश को बेटा जीतू यादव (26) शनिवार की शाम नलकूप पर मवेशियों को चारा-पानी करने गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह नलकूप निकला और बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था।
रास्ते में करारी इंटर काॅलेज के पिछले गेट के पास अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गए।
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।