सदर कोतवाली के समदा बाजार के समीप अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। मंझनपुर कोतवाली के रामपुर मड़ूकी निवासी रामलाल (42) राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार वह बाइक से मजदूरी करने भरवारी जा रहे थे। जैसे ही वह समदा स्थित कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचे, तभी किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामलाल को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के कर्मी रामलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।