फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल, हाईवे पर जाम

विज्ञापन
अजुहा हाईवे पर सरिया लदी ट्रेलर से ट्रक की ​भिड़ंत के बाद लगा जाम। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
कस्बे के हाईवे पर रविवार दोपहर ट्रक, ट्रेलर और बाइक के बीच टक्कर से अफरातफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जबकि ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत से प्रयागराज–कानपुर मार्ग करीब जाम लग गया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा के समीप रविवार दोपहर बाइक सवार सर्वेश श्रीवास्तव और बाटे निवासी लोहंदा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बे के धर्मकांटा के पास खड़ा एक ट्रक अचानक हाईवे पर बैक करने लगा। ट्रक चालक की इस लापरवाही को देखकर बाइक सवारों ने ब्रेक लगाया। उसी समय पीछे से सरिया लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने सरिया लदे ट्रेलर और चालक योगेंद्र निवासी गौरन, जौनपुर को हिरासत में लिया है। घटना के बाद प्रयागराज–कानपुर हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें