फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार ने लिफ्ट देकर युवक को लूटा

Wed, 23 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार ने लिफ्ट देकर युवक को लूटा
विज्ञापन

नेवादा। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर गांव के समीप लिफ्ट लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक सवार ने युवक को पीटने के बाद उसकी नकदी व मोबाइल छीन लिया। नूरपुर गांव निवासी आकाश वाराणसी में काम करता है। सोमवार को वह घर लौट रहा था। प्रयागराज से बस के जरिए वह तिल्हापुर मोड़ उतरा। इस दौरान वह वाहन का इंतजार कर रहा था तभी एक बाइक सवार ने लिफ्ट देने को कहा। आकाश बाइक में बैठ गया। दूल्हापुर गांव के समीप पहुंचने पर बाइक सवार ने गाड़ी रोक दीऔर मारपीट के बाद 10 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीनकर भाग निकला। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें