बाइक सवार को मारपीट कर लूटा
नेवादा। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव के पास शनिवार को सरेराह दबंगों ने बाइक सवार युवक से मारपीट कर लूट लिया। शोरगुल पर लोगों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मखऊपुर निवासी लवकुश ने बताया कि शनिवार दोपहर वह बाइक लेकर स्थानीय बाजार जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे रोक लिया व गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने दोनों ने उसे पीटा। आरोप है कि पिटाई के बाद उससे पांच हजार रुपये भी लूट लिए। दबंगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर श्रवण सिंह का कहना है मामला संज्ञान में हैं। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।